बिलासपुर

वन पट्टाधारी किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया बनी मुसीबत… समितियों में नही हो रही खरीदी, बाहर बेचने पर किया जा रहा जब्त, आर्थिक स्थिति बिगड़ी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करहीकछार के वन अधिकार पट्टाधारी किसानों ने इस वर्ष अपनी वन भूमि से प्राप्त धान की खरीदी नहीं होने पर गंभीर आपत्ति जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। किसानों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से शासन द्वारा वन पट्टों की भूमि पर उत्पादित धान की खरीदी की जा रही थी, लेकिन इस वर्ष अचानक प्रक्रिया रोक दिए जाने से वे भारी संकट में हैं।किसानों ने बताया कि वे तीन वर्षों से वनाधिकार पट्टे की भूमि में कृषि कर धान उत्पादन कर रहे हैं और शासन के ऑनलाइन पोर्टल में उनकी भूमि दर्ज भी है। इसके बावजूद खरीदी केंद्रों में उनका पंजीयन स्वीकार नहीं किया जा रहा। किसानों का कहना है कि वे समय पर फसल काटकर बैलद्वारा और अन्य साधनों से खरीदी केंद्र तक पहुंचाते हैं, लेकिन ऑनलाइन सत्यापन के अभाव में धान जमा नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि करहीकछार के शिवकुमार, सोहरन, बुटेरी, राजाराम, रितेश कमार, रामदयाल सहित अन्य कई किसानों की वन भूमि पूरी तरह मान्य है, फिर भी इस बार खरीदी में किसी तरह की सुनवाई नहीं की जा रही। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उनकी वार्षिक आय प्रभावित होगी और परिवार आर्थिक संकट से जूझने को मजबूर हो जाएंगे। किसानों ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि वन पट्टाधारी किसानों के धान खरीदी को पूर्ववत बहाल किया जाए तथा सत्यापन प्रक्रिया को सरल कर तत्काल पंजीयन स्वीकृत किया जाए।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उनके पास पिछले वर्ष बेचे गए धान की पावती भी उपलब्ध है, फिर भी इस वर्ष किसी प्रकार का तकनीकी या प्रशासनिक आधार बताकर खरीदी रोकी जा रही है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत