बिलासपुर

पूर्व सरपंच की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद बनी रंजिश की वजह…कुल्हाड़ी से वार कर की गई थी निर्मम हत्या,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी क्षेत्र के चोरभटठीखुर्द गांव में जमीन विवाद के चलते पूर्व सरपंच मनबोध यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दर्ज एफआईआर के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की सूचना तब मिली जब मृतक के पुत्र प्रार्थी मयंक यादव 20 वर्ष ने 11 दिसंबर 2025 को थाना पहुंचकर बताया कि उसके पिता मनबोध यादव 48 वर्ष का शव भैराबांधा तालाब के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और मर्ग क्रमांक 117/2025 धारा 194 बीएनएसएस तथा अपराध क्रमांक 956/2025 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मनबोध यादव के साथ गांव के ही कुछ लोगों का लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था,

जिसके चलते आरोपियों ने रंजिश में आकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने लोहे के धारदार कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर हत्या की थी। गठित टीम में शामिल सउनि सुरेंद्र तिवारी ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए,

तीनों आरोपियों

01- गौतमचंद साहू पिता हरिशचंद्र साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चोरभटठीखुर्द महामायापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर

02-गुलाबचंद साहू पिता हरिशचंद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चोरभटठीखुर्द महामायापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर

03-अजय धु्रव पिता सुखीराम उम्र 22 वर्ष निवासी दैहानपारा चोरभटठीखुर्द थाना सकरी जिला बिलासपुर
को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर हुई रंजिश में हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर रवि कुमार लहरे, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, आर सुमंत कश्यप, रूपेश कौशिक, आशीष शर्मा, अमित पोर्ते, कलीराम यादव, मनोज बघेल, विनोद शास्त्री, एवं पवन बंजारे की भूमिका सराहनीय रही।

error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...