जांजगीर चाँपा

घर घुसकर महिला से लूटपाट और धारदार हथियार से जानलेवा… घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा – थाना चांपा एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में महिला पर प्राणघातक हमला कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को घटना के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और कान का टॉप्स भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए इस गंभीर मामले को सुलझाया। मामला 10 दिसंबर की शाम का है, जब शंकर नगर निवासी प्रार्थी प्रकाश देवांगन अपनी मां को घर पर छोड़कर बाजार गया हुआ था। उसी दौरान लगभग 6:37 बजे तीन आरोपी उसके घर में घुस गए। महिला जब कमरे में तैयार हो रही थी तभी आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर प्राणघातक हमला किया।

हमले के बाद आरोपियों ने महिला का गला दबाकर उससे मंगलसूत्र और टॉप्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घायल महिला ने किसी तरह अपने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना चांपा में हत्या के प्रयास एवं लूट का मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय, एएसपी उमेश कश्यप एवं एसडीओपी यदुमणी सिदार के निर्देश पर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पूछताछ में आसपास के लोगों ने निखिल पांडेय का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे शंकर नगर क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा। प्रारंभ में निखिल पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने अपने साथी अरुण राजपूत एवं एक नाबालिक के साथ मिलकर लूट और हमले की वारदात को कबूल किया। बाद में दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक सहित पुलिस टीम के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट