तखतपुर

मां का शव देखकर लौट रहे बेटे और उसके दोस्त की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आज उठेंगी तीन अर्थियां

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – थाना क्षेत्र में गुरुवार का दिन दर्दनाक हादसों से भरा रहा। ग्राम अरईबंद निवासी महिला इंद्राबाई बंजारे को तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए तखतपुर लाया जा रहा था, तभी शाम करीब 4 बजे रास्ते में दुपहिया वाहन से गिरकर उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई।

इसी बीच दिवंगत इंद्राबाई के पुत्र संत बंजारे (पिता सुखचैन) अपने मित्र जितेंद्र बंजारे (पिता गोरेलाल) के साथ मां का शव देखने के लिए दुपहिया वाहन से तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। मां को अंतिम बार देख लेने के बाद दोनों युवक रात में गांव वापस लौट रहे थे।

रात लगभग 9 बजे ग्राम खपरी के पास खड़ी ट्रक में उनकी मोटरसाइकिल जोरदार तरीके से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संत बंजारे और उसके साथी जितेंद्र बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई।

एक ही दिन में मां और बेटे सहित तीन लोगों की आकस्मिक मौत से अरईबंद गांव में मातम पसर गया है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से गमगीन है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर