बिलासपुर

बिलासपुर:- घर का बिजली बोर्ड सुधारते समय युवक को लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम जोकी दैहानपारा में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने घर के किचन में लगे बिजली के बोर्ड को सुधार रहा था, तभी अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जोकि के दैहानपारा निवासी आकाश माल्या 22 वर्ष के रूप में हुई है। आकाश पेशे से झाड़ू बनाकर बेचता था और रोजी-रोटी के लिए आसपास के गांवों में भी काम करने जाया करता था। गुरुवार को वह घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान किचन में लगा बिजली का बोर्ड खराब हो गया। बोर्ड में आई खराबी को ठीक करने के लिए आकाश स्वयं उसे सुधारने लगा। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने जब यह देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से आकाश को बाइक पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसा बिजली के करंट से होने की पुष्टि हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं रकम दोगुनी करने का झांसा: 6.05 लाख की ठगी...दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज दिनदहाड़े लूट: बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल घर लौट रहा ग्रामीण हुआ लूट का शिकार...पुलिस नाकेबंदी कर ज... सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवतियों से 78 हजार की ठगी..प्रशिक्षण के नाम पर आर्थिक शोषण, सिरगिट्टी था...