गौरेला

अवैध संबंध बनी हत्या की वजह, पति ने पत्नी के प्रेमी को लगाया था ठिकाने…तालाब में मिली लाश के मामले का हुआ खुलासा

डेस्क

गौरेला – पुलिस ने तालाब में मिले मजूदर की लाश के मामले को सुलझा लिया है, इस अंधे कत्ल को मृतक के प्रेमिका के पति ने अंजाम दिया था और लाश को तालाब में फेंक दिया था। मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिला के ग्राम कोठी थाना बिजुरी निवासी अजय कोल पिता बुधु 27 वर्ष एक माह पूर्व अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ गौरेला क्षेत्र के बालधर में दिलीप सोनी के इट भट्टा में काम करने आया था। 20 फरवरी को वह राशन लाने की बात कह इट भट्टा से निकला उसके बाद घर नही लौटा। 22 फरवरी को शिव प्रसाद कोल ने उसके गायब होने की रिपोर्ट लिखाई। गौरेला पुलिस ने गुम इंसान कायम किया था। 22 फरवरी की शाम पुलिस को गांव के दर्री तालाब में उसके लाश मिलने की सूचना मिली। पीएम रिपोर्ट में गर्दन मरोड़ कर हत्या कर शव को पानी मे फेकने रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। पूछताछ में यह जानकारी मिली कि मृतक गांव के किराना दुकान में अंतिम बार रेचकु उर्फ रमेश कोल के साथ देखा गया था। रमेश कोल का बैकग्राउंड देखने पर यह जानकारी मिली कि मृतक का रमेश की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। दोनों को उसने रंगे हाथों पकड़ा था। मना करने के बाद भी वह उसकी पत्नी से मिलता था। इसी बात को लेकर 20 फरवरी की शाम किराना दुकान से लौटते समय आरोपी ने पीछे से उसका गर्दन मरोड़ दिया। बेहोश होने पर लाश तालाब में फेंक कर अपने घर आ गया था। गौरेला पुलिस ने अंधे कत्ल की इस गुत्थी को सुलझा लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,