बिलासपुर

VIDEO:- बिलासपुर में दिनदहाड़े बंदूक अड़ाकर लूट की कोशिश, दुकानदार की हिम्मत से टली वारदात…CCTV में कैद हुए बदमाश

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए, जब सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा इलाके में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश की गई। चाय दुकान संचालक ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया, जिससे घबराकर आरोपी बिना वारदात को अंजाम दिए फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जबड़ापारा निवासी लखन लाल देवांगन, पिता स्वर्गीय उदय देवांगन उम्र 46 वर्ष मिशन अस्पताल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के सामने नीटी स्वीट्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार सुबह वे रोजाना की तरह अपनी दुकान की ओर स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान जबड़ापारा इलाके में तीन युवक बाइक से पहुंचे और उन्होंने लखन लाल को रोक लिया। आरोप है कि अचानक एक बदमाश ने दुकानदार पर बंदूक तान दी, जबकि दूसरे युवक के हाथ में भी बंदूक थी। तीसरे आरोपी ने सोने की चेन लूटने की कोशिश करते हुए गोली मारने की धमकी दी।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से दुकानदार कुछ पल के लिए घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से शोर मचाते हुए बदमाशों का विरोध किया। दुकानदार के शोर मचाने और आसपास लोगों के निकलने की आशंका से घबराकर आरोपी बिना लूट किए ही बाइक से मौके से फरार हो गए। उस समय सड़क पर आवाजाही कम थी, फिर भी शोर सुनकर आसपास के कुछ लोग बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आरोपी ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था, जबकि दो आरोपियों के पास बंदूक थी। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से आरोपियों के हुलिए और बाइक के संबंध में जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की पता तलाश में जुट है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...