बिलासपुर

बिलासपुर: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई… एक युवक की दर्दनाक मौत,दो गंभीर हॉस्पिटल रेफर

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस भीषण हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक CG10 AT 8880 तेज गति से सर्किट हाउस रोड की ओर जा रही थी।

इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चला रहे मेहल कौशिक निवासी कुड़ुदंड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो युवक भावेश श्याम, गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस तथा एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

घायल युवको को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...