जशपुर

ट्रक चालक से 13 लाख की लूट का मामला….पुलिस ने एक आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी,

रमेश राजपूत

जशपुर – पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 13 लाख रुपये की लूट के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 2 दिसंबर 2025 की है, जब पत्थलगांव के एक व्यापारी के ट्रक चालक से बालाछापर के पास नेशनल हाईवे-43 पर लूट की गई थी। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक सुभाष देव कुमार 25 वर्ष निवासी जिला रोहतास (बिहार), जो पत्थलगांव के व्यापारी रमेश अग्रवाल के ट्रक क्रमांक CG-14-MT-6190 का चालक है, 30 नवंबर को गुड़ लेकर रांची गया था। वहां माल खाली करने के बाद व्यापारी के कहने पर उसने रांची से 13 लाख रुपये नगद लिए और आलू लोड कर पत्थलगांव के लिए रवाना हुआ। 2 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे बालाछापर पावर हाउस के पास ट्रक खड़ा कर वह नीचे उतरा, तभी चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट कर ट्रक के केबिन से नगद रकम लूट ली और अल्टो कार से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 309(6) और 351(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के माध्यम से जांच करते हुए संदिग्ध अल्टो कार की पहचान की, जो गढ़वा झारखंड निवासी पवन कुमार पासवान की निकली। इसके बाद जशपुर पुलिस की टीम ने गढ़वा जाकर पवन कुमार पासवान को हिरासत में लिया।कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई गई पहचान परेड में ट्रक चालक ने आरोपी की पहचान कर ली। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 29 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...