बिल्हा

बिल्हा :- सड़क पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार…रात में वाहनों को निशाना बनाकर मचाते थे दहशत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की बिल्हा पुलिस को सड़क पर पत्थरबाजी कर वाहनों को निशाना बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस ने 40 से 50 सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। घटना में प्रयुक्त मोसा, ईंट और पत्थर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 216/2026 के तहत धारा 110, 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। प्रार्थी अनवर अली, निवासी बलौदाबाजार, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 1 बजे ग्राम झाल मेन रोड पर अज्ञात लोगों द्वारा चलती गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इस दौरान वाहन क्रमांक CG07CB 0655 ट्रक, उसके पीछे चल रही मेटाडोर और बरतोरी के आगे मुख्य मार्ग पर एक स्कॉर्पियो को निशाना बनाया गया। पत्थर लगने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चले गए, जिससे चालकों और उसमें बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं तथा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा सीएसपी चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग ने टीम गठित की।
जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार पंकज कुमार ध्रुव 21 वर्ष निवासी धमतरी और मोहन निषाद 30 वर्ष निवासी कोहरौदा, बिल्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...