क्राइममुंगेली

दुष्कर्म के चलते स्कूली छात्रा हुई गर्भवती

आकाश दत्त मिश्रा

अचानक जैसे दुष्कर्म के मामलों की बाढ़ सी आ गई है । हर दिन इस तरह की घटनाएं मानवीय संवेदनाओं को तहस-नहस कर रही है । काम पिपासु हो चुके दरिंदे छोटे-छोटे बच्चों और स्कूल की छात्राओं को भी नहीं छोड़ रहे। ऐसी ही एक घटना ने फिर से इंसानियत को शर्मसार किया है । बीते जनवरी माह में धूमा गांव के ही भूपेंद्र चौहान ने एक युवती को स्कूल के पास बुलाया। भूपेंद्र के बुलाने पर युवती स्कूल के पास गई तो भूपेंद्र चौहान ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस से डरी हुई पीड़िता ने यह बात किसी से नहीं बताई।

इसका फायदा उठाकर आरोपी भूपेंद्र चौहान पीड़िता के साथ पिछले 6 माह से शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई । जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई ।इस बात को लेकर पीड़िता के पिता ने थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद सरगांव थाना प्रभारी मनीष नागर ने अपने स्टाफ के साथ ग्राम बारगांव में आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार कर धारा 376,506 आईपीसी 416 पास्को एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया । स्कूली छात्रा के गर्भवती होने से यह मामला उजागर हुआ नहीं तो पता नहीं कब तक वह, इस नर पिशाच की दरिंदगी का शिकार होती रहती ।आज भी बच्चियों की परवरिश इस तरह की जाती है जिसके चलते वे ऐसी घटनाओं के बाद भी खुलकर अपने परिजनों से बात नहीं कर पाती। जिसका फायदा भूपेंद्र चौहान जैसे दरिंदे उठाते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,