पचपेड़ी

पचपेड़ी: सुलौनी सरपंच पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप.. व्यथित पीड़िता ने किया जहर सेवन,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुलौनी में सरपंच पर महिला से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सुलौनी के सरपंच धनेश साहू ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता ने पचपेड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे आहत और भयभीत पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब महिला का पति घर से बाहर था। इसी दौरान सरपंच कथित तौर पर घर में घुस आया और महिला के साथ गलत हरकत करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के तत्काल बाद महिला ने अपने पति को फोन कर सारी बात बताई और इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उसे गिरफ्तार नही किया गया, जिससे आरोपी के हौसले बढ़ गए और वह पीड़ित परिवार को शिकायत वापस लेने की धमकी देने लगा। लगातार धमकियों, सामाजिक बदनामी के भय और न्याय न मिलने की पीड़ा से टूटकर पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी सरपंच को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पीड़िता व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

एफआईआर दर्ज कर की गई उचित कार्रवाई…

मामले में पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था और आरोपी को गिरफ्तार कर, विवेचना पूर्ण होने से चालान माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर