रतनपुर

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत… रतनपुर–पाली हाईवे पर मचा हड़कंप,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रविवार की शाम रतनपुर और पाली के बीच बगदेवा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह कुचल गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मिलनदास पिता तिलकदास, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम करतला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ।

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया, हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर हंगामा मचाया, जिससे रतनपुर–पाली मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाकारित ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार