बिलासपुर

साइबर ठगी: सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी के खाते से 5.76 लाख की धोखाधड़ी, वाहन चालान का फर्जी लिंक भेज किया फोन हैक,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी क्षेत्र में एक गंभीर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी गया प्रसाद मालवी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सकरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। प्रार्थी गया प्रसाद मालवी उपसंचालक अभियोजन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुषमा मालवी का एचडीएफसी बैंक शाखा मंगला चौक में सेविंग अकाउंट है। दिनांक 26 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 6 बजे उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर मोटर चालान से संबंधित एक संदिग्ध मैसेज आया। जैसे ही मैसेज खोला गया, उसके बाद मोबाइल हैक हो गया। इसके कुछ ही समय बाद पता चला कि उसी दिन अलग-अलग समय पर उनकी पत्नी के बैंक खाते से कुल 5 लाख 76 हजार रुपये की राशि अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी से निकाल ली गई है। ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, इसके अलावा साइबर सेल बिलासपुर को भी उसी दिन सूचना दी गई, जहां से खाते से निकाली गई राशि से संबंधित विवरण उपलब्ध कराया गया। थाना सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल के सहयोग से आरोपी तक जल्द पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी