जांजगीर चाँपा

घरेलू विवाद और जमीन बंटवारे को लेकर भाई ने की भाई की हत्या…मृतक शराब के नशे में कर रहा था हंगामा तभी भाई ने लोहे के रॉड से किया वार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में घरेलू विवाद और जमीन बंटवारे को लेकर हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुटपुरा वार्ड क्रमांक 20 निवासी चंद्रभूषण राठौर आए दिन शराब के नशे में घरेलू विवाद और जमीन बंटवारे को लेकर अपने परिवारजनों से गाली-गलौज करता था। इसी विवाद से परेशान होकर उसके सगे भाई चंद्रहास टैगोर पिता राजकुमार टैगोर उम्र 26 वर्ष ने प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कर दी। दिनांक 13 जनवरी 2026 की रात लगभग 8:30 बजे चंद्रभूषण शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने भाई व मां के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। समझाइश के बावजूद वह नहीं माना, जिससे आक्रोशित होकर चंद्रहास ने घर में रखे लोहे के एंगल से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंद्रभूषण की मौके पर ही अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को ग्राम पुटपुरा से भागते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का एंगल भी जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर तथा आरक्षक नितीश विश्वकर्मा और शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,