बिलासपुर

बिलासपुर में कांग्रेस संगठन को नई धार, ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, ब्लॉक क्रमांक 1 का दायित्व संतोष गर्ग को,संगठन में नई ऊर्जा का संचार

उदय सिंह

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट द्वारा बिलासपुर जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जारी सूची में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न ब्लॉकों में अनुभवी व सक्रिय कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।घोषणा के अनुसार बिलासपुर सिटी ब्लॉक क्रमांक 1 की कमान संतोष गर्ग को सौंपी गई है। वे शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।ब्लॉक क्रमांक 2 के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तजम्मुल हक को दी गई है। वे पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय के करीबी माने जाते हैं और दो बार पार्षद व एमआईसी सदस्य रह चुके हैं। साथ ही अरविंद शुक्ला के कार्यकाल में उन्होंने जोन अध्यक्ष की भूमिका भी निभाई है।सरकंडा ब्लॉक (क्रमांक 3) का नेतृत्व अब हितेश देवांगन करेंगे। पार्षद चुनाव में पराजय के बावजूद उनके संगठनात्मक कौशल, वार्ड में मजबूत पकड़ और बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी के समर्थन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है वहीं रेलवे जोन क्षेत्र के ब्लॉक क्रमांक 4 में साकेत मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे संगठन के लिए भले ही नया चेहरा हों, लेकिन कांग्रेस से उनका जुड़ाव लंबे समय से रहा है।ब्लॉक अध्यक्षों की इस घोषणा से जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का मानना है कि नए नेतृत्व के साथ संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों की तैयारी को नई दिशा मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...