रतनपुर

रतनपुर : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने भेजा जेल

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, वहीं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 को हुई, जब रतनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पीड़िता की मां ने 4 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामला नाबालिग से जुड़ा और गंभीर होने के कारण रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने तत्काल उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी अजय सिंह 25 वर्ष निवासी बछालीखुर्द, पीड़िता को अपने साथ रखे हुए है। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे शादी का लालच देकर भगा ले गया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ते हुए आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि दिनेश तिवारी, आरक्षक राजेन्द्र साहू, महिला आरक्षक स्वाती बंजारे और अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी