बिलासपुर

जिले में नही है नमक की कमी, अफवाहों पर न करें भरोसा, कालाबाजारी कर अधिक कीमत पर नमक बेचने वाले दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर के निर्देशन में नमक की आपूर्ति के संबंध में बनी भ्रामक अफवाहो के कारण नमक की उपलब्धता एवं इसके उपभोक्ता मूल्य को निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु खाद्य, नापतौल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा व्यापार विहार के थोक व्यापारियों को निरीक्षण के समय शासन के निर्देश के अनुरूप कारोबार स्थल पर नमक का स्टाॅक एवं मूल्य सूची दृश्य स्थल पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिया गया है। व्यापार विहार, शनिचरी बाजार, सेंदरी एवं लूतरा में नमक व्यापारियों, किराना दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार उनके खिलाफ़ कार्यवाही की गई । व्यापार विहार के 41 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने पर 12 व्यापारिक प्रतिष्ठानों के द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत बिना अनुज्ञप्ति के दुकान संचालन करते पाए गया वही शनिचरी बाजार के मेसर्स रवि किराना स्टोर्स में नमक अधिक मूल्य पर विक्रय करते पाये जाने पर प्रकरण बनाया गया। सेंदरी के सूर्या किराना स्टोर्स में नमक निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करते पाये जाने पर कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार लूतरा के राहुल प्राविजन स्टोर्स में नमक निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करते पाये जाने पर प्रकरण बनाकर 5 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में नमक की आपूर्ति एवं कालाबाजारी को रोकने हेतु जांच दल का गठन किया गया है। इनके द्वारा सतत् निगरानी, निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करते हुए अनियमितता पाए जाने पर संबधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,