कोरबा

कोरबा : बस्ती में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़… 5 महिलाएं व 3 युवक हिरासत में, संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर हुई छापेमारी,

रमेश राजपूत

कोरबा – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डिंगापुर और रामपुर इलाके में कथित रूप से संचालित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्थानीय बस्तीवासियों की लगातार शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक मकान से 5 महिलाओं और 3 युवकों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से चल रही आपत्तिजनक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद अजय गोड ने बताया कि संबंधित इलाके में काफी समय से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी हुई थी।

स्थानीय लोगों ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन गतिविधियां बंद नहीं हुईं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि आए दिन विवाद की नौबत आने लगी थी। बच्चों का स्कूल आना-जाना भी इसी मार्ग से होता है, जिससे अभिभावकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही थी और सामाजिक माहौल खराब होने की आशंका बनी हुई थी। अंततः बस्तीवासियों ने सामूहिक रूप से पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और मकान में मौजूद सभी संदिग्धों को पकड़कर थाने ले आई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि यह कार्रवाई स्थानीय नागरिकों की शिकायत के आधार पर की गई है।

पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। आवश्यक साक्ष्य जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी...