बिलासपुर

बिलासपुर: मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने निकाला जुलूस

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नागोराव स्कूल तिराहा में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और बटनदार चाकू भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त की रात करीब 8 बजे प्रखर शर्मा 19 वर्ष अपने पिता उमेश शर्मा के साथ मोटरसाइकिल से मंगला से जूना बिलासपुर होते हुए मोपका जा रहा था। इसी दौरान नागोराव स्कूल तिराहा में मोटरसाइकिल क्रमांक CG10/BX8253 के चालक सैफ खान उर्फ सैफू 25 वर्ष से उनकी गाड़ी टकरा गई।

इस पर सैफ ने गाली-गलौज करते हुए अपने साथी अरमान खान 19 वर्ष और अमन भौरे 22 वर्ष को बुला लिया। तीनों ने मिलकर हाथ-मुक्कों और धारदार हथियार से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 404/25 धारा 109(1), 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने रायपुर रोड से घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का पुलिस ने जुलूस भी निकाला और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी