रतनपुर

रतनपुर: 2 दिनों से लापता युवक की तालाब में तैरती मिली लाश….पुलिस जुटी जांच में,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरवीडीह के नया तालाब में गुरुवार को एक युवक का शव तैरते हुए मिलने से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल बन गया। गुरुवार शाम ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान इंद्र कुमार कश्यप, पिता संतोष कश्यप, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार इंद्र कुमार बीते दो दिनों से घर से लापता था। हालांकि इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। परिजनों की मानें तो युवक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे।

आशंका जताई जा रही है कि तालाब के आसपास जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने या मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह पानी में गिर गया हो, जिससे डूबने की यह घटना हुई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मर्ग कायम कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद से ग्राम भरवीडीह में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...