मुंगेली

नाबालिग ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….90 फीसदी तक झुलसी

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली- जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के चिल्फी चौकी इलाके के ग्राम बोड़तराकला से सामने आई इस घटना में नाबालिग ने मंगलवार को मिट्टीतेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे पड़ोसियों ने आग बुझाकर गंभीर हालत में लोरमी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग को सिम्स रिफर कर दिया गया है। घटना के बाद 14 वर्षीय नाबालिग घर मे अकेली थी, बताया जा रहा है कि नाबालिक 90 प्रतिशत तक जल चुकी है, वहीं इस दौरान नाबालिग का बयान नायब तहसीलदार द्वारा ले लिया गया। गौरतलब है कि नाबालिग युवती ने बीते 15 दिसंबर को चिल्फी चौकी में गांव के ही दो युवकों पर रात में घर के सामने से अपहरण कर छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी, इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भागवत जायसवाल और जानशन निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...