सक्ती

नाबालिग से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला…2 सालों से आरोपी बना रहा था अपने हवस का शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ती – नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर दो सालो तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग लड़की को रीवाडीह निवासी संजु राज कुर्रे ने 22.08.2021 को प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर नाबालिग जानते हुये बहला फुसला कर जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। जिसके बाद नाबालिग को उक्त घटना को परिवार वालो को बताने पर मारपीट की धमकी देता रहा और जून 2023 तक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण करता रहा और शादी करने की बात कहता रहा। इसी बीच जब प्रार्थिया के सब्र का बांध टूटा और उसने अपनी आप बीती अपने परिवार वालो को बताई। जिसके बाद परिजनों ने मामले में जैजैपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इधर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...