रायपुर

राजधानी में नहीं थम रहा अपराधों का ग्राफ नाबालिगों ने दो भाइयों पर चलाया खंजर एक की मौत,,,

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर-प्रदेश की राजधानी में अपराधों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन हत्या लूट समेत चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है, वही एक ताजे मामले में छोटी सी बात पर नाबालिगों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया. ये घटना गुढ़ियारी स्थित झंडा चौक की है, जहां दो नाबालिग दोस्तों ने दो भाइयों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में एक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.दरअसल, आरोपियों और दोनों भाइयों के बीच 5 हजार रुपए के लेन-लेन को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच नाबालिगों ने चाकू से लगातार हमला कर दिया. जिससे दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला. जिससे एक की मौत और एक घायल हो गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गुढ़ियारी इलाके के झंडा चौक पर दो नाबालिग पक्षों में विवाद हुआ है. इस दौरान 2 नाबालिग दोस्तो ने मिलकर 2 भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया, घायलों को अस्पताल ले जाते समय 17 वर्षीय एक नाबालिग की मौत हो गई है. दूसरे नाबालिग की हालत गंभीर है.पुलिस को सूचना मिलते ही दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि इनके बीच 5 हजार रुपए को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. दोनों ही नाबालिग आरोपी विजय नगर और भारत माता के चौक निवासी है. थाना गुढ़ियारी में नाबालिग आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी