सीपत

सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला…संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत क्षेत्र स्थित शराब दुकान के चखना सेंटर में सेना के एक जवान पर हुए हमले ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि चखना सेंटर के संचालक और उसके कर्मचारियों ने जवान और उसके साथियों पर लोहे के रॉड व सरिया से हमला कर दिया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र के नरगोड़ा निवासी विनोद लोनिया भारतीय सेना में नायक पद पर पदस्थ हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती आगरा में है।

वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। बुधवार को वे किसी काम से सीपत पहुंचे थे, जहां उन्होंने देखा कि चखना सेंटर के कर्मचारी उनके भांजे भरत लाल लोनिया के साथ मारपीट कर रहे हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे विनोद लोनिया और उनके साथी कमल मिश्रा पर अचानक हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने लोहे के रॉड और सरिया से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए। होश में आने के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उन्हें सीपत थाने ले गई और वहां से सिम्स अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद जवान ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे तब शिकायत दर्ज करने साफ इंकार कर दिया साथ ही उनका मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उनके भांजे को बुलाकर उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। दूसरी ओर, चखना सेंटर संचालक अरविंद सिंह की शिकायत पर जवान और उसके साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही है।
इधर, घायल जवान का आरोप है कि आरोपियों द्वारा अब समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है और परिचितों के माध्यम से फोन कर प्रलोभन दिए जा रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ...