बिलासपुर

आयुष्मान और स्वास्थ्य बीमा योजना, 12 करोड़ से अधिक राशि लटकी….बीमा कंपनी नही कर रहा भुगतान

बिलासपुर- प्रदेश में लागू आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजों का उपचार करने वाले शासकीय और निजी अस्पतालों को बीमा कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा। शासन से प्रीमियम की पूरी राशि मिलने के बाद भी अस्पतालों के उपचार की राशि रोक दी गई है। यह समस्या प्रदेश के बाद अब जिले के प्राइवेट अस्पतालों के लिए भी सिरदर्दी साबित हो रही है, लगातार मिलने वाली शिकायतों के बाद मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी ने रेलीगेयर बीमा कंपनी को जल्द ही भुगतान करने को कहा है। वैसे तो प्रदेश में लागू स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजों का उपचार करने वाले अस्पतालों को भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत बहुत पुरानी है।

इसे लेकर कई बार निजी अस्पताल संचालक अपना विरोध जताते हुए स्वास्थ्य बीमा योनजा में इलाज बंद कर चुके हैं। इसके बाद भी कंपनी अपने भुगतान की प्रक्रिया में सुधार नहीं करती। इस बार भी निजी के साथ शासकीय अस्पतालों में भी किए गए उपचार के भुगतान की समस्या आन खड़ी हुई है। जिले में संचालित प्राईवेट हॉस्पिटल को विगत एक महीनों से क्लेम राशि का भुगतान नही हुआ है। यह राशि अब तक 12 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है। जिसके भुगतान के लिए रेलीगेयर बीमा कंपनी द्वारा कोई ठोस पहल नही की जा रही है। मालूम हो जिले में आयुष्मान योजना के तहत 50 डेंटल हॉस्पिटल और 40 निजी नर्सिंग हॉस्पिटल पंजीकृत है। जिनके द्वारा अब तक सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासियो को आयुष्मान भारत योजन के तहत इलाज किया गया हैं। जिसके समय पर भुगतान नही होने की वजह से हॉस्पिटल प्रबंधन में काफी रोष है।

error: Content is protected !!
Letest
पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन