छत्तीसगढ़मुंगेली

पुलिस मुख्यालय में खिलाड़ियों का सम्मान, सम्मानित होने वालों में मुंगेली के वॉलीबॉल खिलाड़ी आशीष अरोड़ा भी शामिल

आशीष अरोरा छत्तीसगढ़ प्रदेश में गुण्डाधुर सम्मान प्राप्त करने वाले प्रथम खिलाड़ी है

आकाश दत्त मिश्रा

राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि DGP डी एम अवस्थी ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित कर उनसे विशेष चर्चा भी की। सम्मान समारोह में DGP डी एम अवस्थी ने छत्तीसगढ़ प्रथम गुण्डाधुर सम्मान प्राप्त आशीष अरोरा का सम्मान किया ,और खेल जगत उनके योगदान की सराहना भी की,आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आशीष अरोरा अंतराष्ट्रीय बालीबाल खेल के उचे कद के शानदार खिलाड़ी रहे है उन्होंने 30 देशों मे भारत की टीम से बतौर कप्तान प्रतिनिधित्व किया है, उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 2001 में गुण्डाधुर सम्मान से नवाजा गया था ,खेल और युवा कल्याण द्वारा स्थापित यह सम्मान किसी सर्वोत्कृस्ट खिलाडी कोअंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियागिताओं में पदक प्राप्त कर खेल जगत में प्रदेश को गौरवान्वित करने और खेल में दृढ़ इच्छाशक्ति तथा लक्ष्य प्राप्ति की ओर निरंतर अग्रसर रहने के लिये ‘गुण्डाधूर सम्मान’ से विभूषित
किया जाता है आशीष अरोरा छत्तीसगढ़ प्रदेश में गुण्डाधुर सम्मान प्राप्त करने वाले प्रथम खिलाड़ी है।वर्तमान समय मे आशीष अरोरा छत्तीसगढ़ पुलिस में मुंगेली जिले में अपनी सेवा दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में,