क्राइमबिलासपुर

अब रिश्तो की भी रक्षा करने लगी है रक्षा टीम ,तीन परिवारों को टूटने से बचाया

डेस्क

भारतीय समाज में विवाह केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी संबंध होता है, इसलिए छोटी-छोटी गलतफहमी और आपसी नासमझी से सिर्फ दो लोगों के बीच संबंध नहीं टूटते बल्कि इससे 2 परिवार बिखर जाता है। गलतफहमियां, मनमुटाव का रूप ले लेती है और देखते ही देखते परिवार टूट जाता है। जिससे सबसे अधिक दुष्प्रभाव पति पत्नी के साथ संतान पर तो पड़ता ही है, समाज पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है। यही वजह है कि संवेदना और रक्षा टीम महिला सुरक्षा के अलावा परिवार के बिखरने से रोकने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं ।महिलाओं को संबल प्रदान करने का मतलब हमेशा आक्रामक होना नहीं है, बल्कि सुलह नामा कर परिवार को बचाने की भी कोशिश रक्षा टीम कर रही है । रक्षा टीम की बड़ी सफलता तीन अलग-अलग मामलों में नजर आई। जहां महिलाओं ने अपने पतियों के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन रक्षा टीम और संवेदना की समझाइश की वजह से झगड़े शांत हुए और रूठी पत्नी वापस पति के साथ रहने चली गई।

ऐसा ही एक मामला सरवन निवासी गीता श्यामल ने अपने पति प्रभात श्यामल के खिलाफ दर्ज कराई थी। रतनपुर में रहने वाली लक्ष्मी पटेल ने भी अपने पति लच्छू पटेल के खिलाफ ऐसी ही कुछ शिकायत दर्ज की थी। रतनपुर की रहने वाली प्रीति यादव भी अपने पति पुष्पराज यादव के साथ नहीं रहना चाहती थी, लेकिन महिला रक्षा टीम ने इन सभी मामलों में मध्यस्था करते हुए गलतफहमियां दूर कराई और इसी वजह से आपसी समझ मजबूत हुई। दोनों पक्षों ने अपनी कमियों और गलतियों को समझा और एक बार फिर नए सिरे से जिंदगी शुरू करने का संकल्प लिया। महिला रक्षा टीम और संवेदना की वजह से 3 परिवार टूटने और बिखरने से बच गए।

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...