रतनपुर

जिला अस्पताल का डॉक्टर बनकर ठगी…मितानिन और महिलाओं से योजना के नाम पर 88 हजार 400 रुपए कराए ट्रांसफर,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां अज्ञात मोबाइल धारक ने खुद को सिम्स अस्पताल का डॉक्टर बताकर मितानिन और ग्रामीण महिलाओं को झांसे में लेकर 88 हजार 400 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66D तथा बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी चंचल कश्यप 23 वर्ष निवासी रतनपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि 9 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 3:22 बजे से शाम 4:46 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने मितानिन के मोबाइल पर कॉल किया। आरोपी ने खुद को जिला अस्पताल का डॉक्टर बताते हुए क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और हितग्राहियों की जानकारी सही-सही बताकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने मातृत्व वंदना योजना की राशि खाते में भेजने का झांसा दिया और पहले खाते में पैसे जमा कराने की बात कही। चंचल कश्यप को 6000 रुपए मिलने का लालच देकर उनसे तीन ट्रांजेक्शन में कुल 5700 रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। इसी तरह ममता कश्यप से 2700 रुपए और आकांक्षा कश्यप से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 80 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। ठग ने मोबाइल पर ‘पे’ नोटिफिकेशन भेजकर उसे दबाने के लिए कहा, जिससे रकम सीधे खातों से कटती चली गई। आरोपी ने कॉल के दौरान लगातार मार्गदर्शन करते हुए पीड़ितों को भ्रमित किया। घटना के बाद पीड़ितों ने थाना रतनपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर ठग अब सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसलिए किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...