छत्तीसगढ़बिलासपुर

थल सेना भर्ती रैली बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में 1 से 10 जून तक आॅनलाईन पंजीयन 16 मई तक

आवेदकों का निःशुल्क आॅनलाईन पंजीयन जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भारतीय थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 1 जून से 10 जून 2019 तक बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में किया जायेगा। रैली में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों का www.joinindianarmy.nic.in वेबसाईट पर आॅनलाईन पंजीयन रोजगार कार्यालय कोनी बिलासपुर में निःशुल्क किया जा रहा है। आॅनलाईन पंजीयन 16 मई 2019 तक होगा। रैली में शामिल होने के इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोनी बिलासपुर एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं।
आवेदकों का निःशुल्क आॅनलाईन पंजीयन जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है। इसके लिये पृथक से काउण्टर खोला गया है। 8 अप्रैल तक कुल 50 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बिलासपुर फोन नंबर 07752-422121 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोनी बिलासपुर कार्यालय के फोन नंबर 07752-260130 एवं मोबाईल नंबर 97554-09377 तथा 75095-74997 पर संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...