बिलासपुर

धमकी, डर और ट्रांजैक्शन….मोबाइल ठगों का नया तरीका, नागपुर ट्रांसफर की धमकी देकर लाखों की ठगी….नर्सिंग अफसर समेत कई बने शिकार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तोरवा क्षेत्र में पदस्थ एक नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के साथ मोबाइल के जरिए ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थी लक्ष्मी साहू, जो रेलवे ऑफिस क्षेत्र अंतर्गत रहती हैं और सेंट्रल हॉस्पिटल बिलासपुर में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी के अनुसार, उन्हें 23 सितंबर 2025 को अज्ञात मोबाइल नंबरों से कॉल कर धमकाया गया कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनकी पदस्थापना छत्तीसगढ़ से बाहर नागपुर में कर दी जाएगी। इस धमकी से भयभीत होकर उन्होंने बताए गए मोबाइल नंबर पर फोन पे के माध्यम से 20,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इतना ही नहीं, इस ठगी के जाल में अन्य लोग भी फंस गए। कामनी नामक महिला ने 25,000 रुपये, मृदुला ने 50,000 रुपये और प्रीति ने 20,000 रुपये उक्त मोबाइल धारकों के खाते में ट्रांसफर किए। इस तरह आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से कुल लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तोरवा पुलिस ने मोबाइल नंबर के धारकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना