बिलासपुर

बिलासपुर:- 75-80 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा… बेटे ने ही दोस्तों संग रची साजिश…सस्ते दामों में बेचा सोना, खरीददारों पर एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के आसमां सिटी में लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामले में प्रार्थी सतीष मिश्रा की शिकायत पर उनके ही पुत्र समेत चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण में धारा 3(5), 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सतीष मिश्रा ने 25 फरवरी 2026 को थाना सकरी में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि उनके घर के लॉकर से करीब 75 से 80 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात गायब हो गए हैं। ये जेवर उनकी दिवंगत माता, पत्नी और भाभी के थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पुनः जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि प्रार्थी के पुत्र प्रणव मिश्रा ने अपने दोस्तों से लिए गए उधार को चुकाने के लिए घर से सोने के जेवर चुरा लिए थे। उसने असली जेवरों की जगह नकली जेवर रख दिए ताकि किसी को शक न हो। प्रणव ने अपने मित्र तनय राय की मदद से चोरी किए गए सोने को अलग-अलग समय पर गोपाल सान्धरा उर्फ बंगाली दादा को करीब ढाई लाख रुपये में बेच दिया।
इसके बाद भी पैसों की जरूरत पड़ने पर प्रणव ने तनय राय के साथ मिलकर कुछ जेवर प्रियांशू पानीकर को लगभग 80 हजार रुपये में बेच दिए। आरोप है कि तनय राय, गोपाल सान्धरा और प्रियांशू पानीकर ने चोरी के जेवरों को जानते हुए भी कम कीमत पर खरीदा और आरोपी की नासमझी का फायदा उठाया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने पारिवारिक विश्वास और युवा पीढ़ी में बढ़ती गलत संगत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...