रायगढ़

मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह…. युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में युवती द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मंगेतर केशव पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चुहकीमाल थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय मृतिका का विवाह मई 2025 में केशव पटेल से तय हुआ था और दिसंबर 2025 में शादी प्रस्तावित थी। लेकिन शादी से ठीक एक सप्ताह पहले युवती को आरोपी की बेवफाई का पता चला। परिजनों के अनुसार, आरोपी का किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध था और वह उसी से विवाह करना चाहता था। इस बात को लेकर वह युवती को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मर्ग क्रमांक 18/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत की गई जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लगातार फोन कर युवती को परेशान करता था, जिससे वह गहरे तनाव में आ गई थी। इसी मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने 09 सितंबर 2025 को अपने घर में जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिससे उसके संबंध थे। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 17 अप्रैल 2026 को थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने विवाह तय होने और दूसरी युवती से संबंध होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से विवाह कार्ड भी जब्त किया है।
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई। मामले में उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी