बिलासपुर

शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला….हंसिया से किया वार, मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोनी क्षेत्र से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए हंसिया से हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सेंदरी बिजली ऑफिस के पास रहने वाली प्रार्थी चंदा ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 18 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे उनका पति सुखदेव केंवट घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपी रसोई घर से हंसिया लेकर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर हमला कर दिया। इस दौरान हंसिया के वार से उसके कान के पास गंभीर चोट आई, जिससे खून निकलने लगा, वहीं बाएं हाथ में भी चोट आई है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सुखदेव केंवट के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...