सीपत

सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सीपत पुलिस ने मोबाइल टॉवर से केबल तार चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों समेत तीन विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए के कॉपर व एल्युमिनियम केबल तार, तार काटने के औजार और एक आर्टिका कार जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खम्हरिया के सोंठी रोड बाजार के पास कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर घेराबंदी की और आरोपी शहबाज अली , जगदीश कुमार पटेल व मोईउद्दीन को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पहले गुमराह किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदातें कबूल कर लीं। आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 4-5 महीनों से आर्टिका कार में घूम-घूमकर तखतपुर, काठाकोनी, चोरभट्ठी, गनियारी, जयरामनगर, मुंगेली, कुंडा, कबीरधाम, अकलतरा और कोरबा क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से केबल तार चोरी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 1 क्विंटल 2 किलो कॉपर केबल (कीमत 1,22,400 रुपए), 54 किलो प्लास्टिक कोटेड कॉपर वायर (1,08,000 रुपए) और 12 बंडल एल्युमिनियम तार (60,000 रुपए) सहित कुल 2,90,400 रुपए का सामान बरामद किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...