जशपुर

जन्मदिन की खुशियां बनीं मातम….साले और भाभी ने जीजा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम फरसाटोली में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां छोटे साले और भाभी ने मिलकर जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल जीजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुरली राम यादव 40 वर्ष का विवाह गांव की ही सोनिया यादव से हुआ था। 30 मार्च को बेटे के जन्मदिन पर घर में उत्सव का माहौल था, लेकिन रात होते-होते यह खुशी विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे में अपनी पत्नी के मायके पहुंच गया, जहां उसका छोटे साले शिवकुमार यादव 35 वर्ष और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव 37 वर्ष से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर मुरली राम यादव को जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि मिथिला यादव ने डंडे से भी वार किया, जिससे मृतक के सीने और पेट में गंभीर चोटें आईं। पत्नी के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से हटे। घटना के बाद घायल मुरली राम घर लौट गया, लेकिन अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर उसे सीएचसी कोतबा और फिर उड़ीसा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 4 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने की गंभीर चोट को मौत का कारण पाया गया। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई में थाना बागबहार और चौकी कोतबा के अधिकारियों की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...