बिलासपुर

ऑटो में गांजा सप्लाई…. ज्वाली नाला के पास 20 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ज्वाली नाला के पास से ऑटो में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन युवक ऑटो से उतरकर ज्वाली नाला क्षेत्र में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली की टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देशन में तत्काल रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को मौके पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास अलग-अलग बैग में गांजा मिला। आरोपी आदित्य कुचबदिया और पंकज कुचबदिया के पास से 7-7 किलोग्राम तथा कोहिनूर कुचबदिया के पास से 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के सागर, भोपाल और दमोह जिले के निवासी हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 257/2026 के तहत धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...