बिलासपुर

अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा…परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अक्षय तृतीया पर इस बार सरकंडा क्षेत्र भगवा रंग में रंगने की तैयारी में है। भगवान परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज और सेवादार समितियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहली बार आयोजित हो रही इस भव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बैठकों का दौर पूरा हो चुका है और हजारों विप्र जनों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

शहर के राजकिशोर नगर, श्री विहार, वसंत विहार, बहतराई, बिजौर, उरतुम, परसाही, बैमा-नगोई, बिरकोना, सेमरताल, सेलर, भांडी, भरारी, सेंदरी, गतौरी, सेमरा, अकलतरी, डगनिया और खारंग परिक्षेत्र सहित शहर के कोनी, लोधीपारा, शिवघाट, पुराना सरकंडा, बंगालीपारा, देवनंदन नगर, विजयापुरम, जबड़ापारा, बंधवापारा, जोरापारा, इंदिरा विहार, नूतन कॉलोनी और चटर्जी गली तक व्यापक जनसंपर्क किया गया है। हर क्षेत्र में स्वागत मंच, जलपान और पुष्पवर्षा की तैयारियां जोरों पर हैं।

ध्वज यात्रा : बाइक रैली से शुरू होगा यात्रा

20 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे राजकिशोर नगर स्थित परशुराम चौक से ध्वजा पूजन के साथ बाइक रैली के रूप में यात्रा की शुरुआत होगी। युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जहां सैकड़ों बाइक सवार भगवा ध्वज के साथ शामिल होंगे। यह रैली आगे चलकर भव्य पदयात्रा में परिवर्तित होगी।

अशोकनगर से निकलेगी मुख्य शोभायात्रा

शाम 3:30 बजे सरकंडा के अशोकनगर चौक में संत शिरोमणि श्री राम भिक्षुक दास जी महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के बाद मुख्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यहां से पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक झांकियों के साथ यात्रा आगे बढ़ेगी।

इन जगहों से होते हुए जाएगी शोभा यात्रा

शोभायात्रा नूतन चौक पहुंचेगी, जहां ग्राम देवता ठाकुर देवता और स्फटिकेश्वर महादेव की पूजा की जाएगी। इसके बाद सिपत चौक, श्रीराम सेतु चौक और अरपा नदी के पुल को पार करते हुए यात्रा बाजपेयी मैदान में प्रवेश करेगी।

बाजपेयी मैदान में तैयार किया जा रहा विशाल मंच

बाजपेयी मैदान में विशाल मंच तैयार किया जा रहा है, जहां संत समागम, धर्मसभा, प्रवचन और सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा। भगवान श्री परशुराम सेवादार समिति के नेतृत्व में पूरे आयोजन को लेकर दिन-रात तैयारियां जारी हैं। समाज के हर वर्ग से सहयोग मिल रहा है कहीं स्वागत द्वार बन रहे हैं तो कहीं भंडारे की व्यवस्था। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं।

पहली बार सरकंडा में जन्मोत्सव होगा उत्सव जैसा माहौल

सरकंडा क्षेत्र में पहली बार निकल रही इस शोभायात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। घर-घर में सजावट, भगवान परशुराम की आरती और स्वागत की तैयारी की जा रही है। आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

error: Content is protected !!
Letest
12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा,