बिलासपुर

VIDEO:- बारात से लौट रही कार लालखदान के पास गड्ढे में गिरकर पलटी….सड़क निर्माण में लापरवाही बनी वजह, 5 युवक घायल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान के पास मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिरकर दो बार पलट गई। हादसे में कार में सवार पांच युवक घायल हो गए, हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा निवासी पांच युवक कार क्रमांक CG 10 BN 6974 में सवार होकर बलौदाबाजार जिले के तुरतुरिया में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 2 बजे सभी युवक वापस बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम लालखदान स्थित मरघट के पास, नेहरू चौक से दर्रीघाट तक निर्माणाधीन सड़क के किनारे खोदे गए लगभग 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे में कार अचानक जा गिरी और अनियंत्रित होकर दो बार पलट गई।

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए है। न तो वहां किसी प्रकार के संकेतक बोर्ड लगाए गए थे और न ही रिफ्लेक्टर, जिससे रात के अंधेरे में वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता है। यही लापरवाही इस हादसे का प्रमुख कारण बनी। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि लालखदान से दर्रीघाट मोड़ तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन से जल्द सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी