मस्तूरी

एक बार फिर सक्रिय हुए अज्ञात धान चोर..मंडी ले जाने रखा 35 क्विंटल धान फार्म हाउस से चोरी, मस्तूरी क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – जिले में एक बार फिर अज्ञात धान चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जो किसानों की मेहनत की कमाई को चुराने बड़े वाहनों के साथ ताक में रहते है और जैसे ही रात में मौका मिलता है धान की चोरी को अंजाम देकर फरार हो जाते है। ताजा मामला गिरोह का इसलिए है क्योंकि बाड़ी में धान की चोरी अकेले व्यक्ति द्वारा नही की जा सकती, लिहाज़ा कुछ लोगों का गिरोह ही इस तरह की चोरी को अंजाम दे सकता है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा निवासी प्रणव वर्मा का फार्म हाउस लिमतरा स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित है जहाँ 2 एकड़ 10 डिसमिस में स्वर्णा धान की पैदावार की गई थी, जिसे मिसाई के बाद 70 बोरियों में भरकर रखा गया था, जिसे 13 जनवरी को धान खरीदी केंद्र लेकर जाना था जिसका टोकन कट चुका था।

लेकिन इसी बीच 7 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने धान की 70 बोरियों को चोरी कर ले गए, जिसे किसी पिकअप में भरकर ले जाने की संभावना है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर पकड़ी गई कुकिंग गैस की कालाबाजारी...सीपत चौक में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, 54 स... बड़ी मां की बेरहमी से हत्या....शव जंगल में फेंका, जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी राखड़ ट्रांसपोर्टिंग बना रणभूमि....वर्चस्व की जंग में चालक - मालिक पर जानलेवा हमला, क्षेत्र... दर्रीघाट के ढाबा संचालक बाप-बेटे का कहर...काम करने वाले युवक को बेरहमी से पीटा, ईंट से मारकर किया लह... खूंटाघाट जलाशय से 25 अप्रैल को छोड़ा जाएगा पानी....निस्तारी के लिए 107 गांवों के 211 तालाबें होंगी तृ... सीपत: हिण्डाडीह चोरी का हुआ पर्दाफाश... 5.60 लाख के जेवर-नकदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा....श्रद्धा और उत्साह से गूंजा नगर न्यायधानी में चोरों का आतंक....रिटायर्ड बैंककर्मी के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी सह... व्यापार विहार में भीषण आगजनी...माचिस गोदाम में भड़की लपटों ने मचाई तबाही, करोड़ों का नुकसान आशंकित VIDEO:- तेज रफ्तार ट्रेलर बना काल….बाइक सवारों को रौंदा, ओवरटेक की लापरवाही ने छीनी एक की जान, दूसरा...