रायगढ़

एसएसपी का प्रशासनिक एक्शन…कई थाना प्रभारियों समेत 16 पुलिसकर्मी इधर से उधर,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – एसएसपी रायगढ़ ने प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया गया, जिसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश शामिल हैं।जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रोशन कौशिक को थाना प्रभारी भूपदेवपुर, धर्माराम तिर्की को थाना प्रभारी कापू, रोहित बंजारे को थाना प्रभारी यातायात तथा नारायण सिंह मरकाम को थाना प्रभारी अजाक बनाया गया है। वहीं अनुरंजन लकड़ा को रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया है। निरीक्षक अमित कुमार तिवारी को प्रभारी न्यायालय शाखा पुलिस कार्यालय रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द , विजय कुमार एक्का को थाना कोतवाली तथा संजय नाग को साइबर थाना में पदस्थ किया गया है। सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा और राजेश दर्शन को थाना कोतवाली भेजा गया है। इसके अलावा प्रधान आरक्षक ललेश्वर मानसर तथा आरक्षक जगमोहन ओझा और जोन प्रकाश टोप्पो के भी तबादले किए गए हैं। एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...