बिलासपुर

बिलासपुर:- अटल बिहारी यूनिवर्सिटी के कुल सचिव से मारपीट का मामला… दो आरोपी गिरफ्तार, फार्च्यूनर कार जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तोरवा क्षेत्र में अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुल सचिव से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अप.क्र. 216/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तरनीश गौतम, जो अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर में कुल सचिव के पद पर कार्यरत हैं, 23 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे अपने निजी वाहन से विश्वविद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान स्वास्तिक अस्पताल के पास एक फार्च्यूनर वाहन क्रमांक CG 10 AT 0017 के चालक और उसके साथी ने ओवरटेक को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तोरवा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

आरटीओ कार्यालय से वाहन की जानकारी प्राप्त कर वाहन स्वामी तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में पता चला कि घटना वाहन मालिक के साले द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दी गई थी। पुलिस ने आरोपी लाखन सिंह 32 वर्ष और जयप्रकाश राठौर 29 वर्ष दोनों निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तुरी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त फार्च्यूनर वाहन को भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अभद्रता और मारपीट की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...