रायगढ़

पारिवारिक नाराजगी में बेटे ने मां की ली जान…फावड़े से हमला कर उतारा मौत के घाट,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक नाराजगी के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां की फावड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपने पिता पर भी हमला करने दौड़ा, लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रैरूमाखुर्द निवासी गणपत दास महन्त 60 वर्ष ने 25 अप्रैल को पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका छोटा पुत्र आर्यन दास महन्त 20 वर्ष इस बात से नाराज रहता था कि परिवार उसके भाई-बहनों को अधिक महत्व देता है। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से खिन्न और आक्रोशित रहता था। घटना 25 अप्रैल की सुबह की है, जब आर्यन शौच से लौटने के बाद अपनी मां फुलबाई महन्त 55 वर्ष को दुकान से बाहर खींचकर जमीन पर गिरा दिया और घर में रखे फावड़े से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने पिता पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से भाग निकले और पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त कर लिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि क्षणिक आवेश में किया गया अपराध जीवनभर का पछतावा बन जाता है और ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...