सीपत

VIDEO:- बारात से लौट रही पिकअप पलटी… एक की मौत, 12 घायल, सीपत क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया दादर से बारात सीपत क्षेत्र के ग्राम कारिछापर आई हुई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात बाराती पिकअप क्रमांक CG12 AX 9589 में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। वाहन में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कर्मा-बसहा के बीच मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान मृतक रामझूल पिता हरदेव सिंह उम्र 35 वर्ष नामक एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,