बिलासपुर

तेज रफ्तार कार का कहर…भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर एक भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा 25 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 2 बजे ग्राम रलिया के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गौतम यादव पिता जवाहर लाल यादव 24 वर्ष निवासी उसलापुर थाना सीपत के रूप में हुई है। गौतम यादव अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम नयापारा ढेका में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल CG 10 BK 6610 से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान भारतमाला रोड पर ग्राम रलिया के पास सामने से आ रही कार क्रमांक CG 12 BP 5061, टाटा नेक्सन के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौतम यादव सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हादसे में बाइक और कार दोनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में प्रार्थी राजेश यादव की रिपोर्ट पर मस्तूरी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 35/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...