जांजगीर चाँपा

करंट के जाल में फंसी मौत…. जंगली सूअर के शिकार की कोशिश में युवक की गई जान, 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत छाता जंगल में जंगली सूअर के शिकार के लिए बिजली करंट का जाल बिछाना एक युवक की मौत का कारण बन गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 19 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे की है। ग्राम लेवई निवासी विरेन्द्र कुमार बंजारे, रामसिंह उर्फ नानदाउ, अक्षय बंजारे, मुकेश खुटे और अनिल लहरे छाता जंगल खिसोरा के पास जंगली जानवरों के शिकार के इरादे से पहुंचे थे। सभी ने मिलकर खुले जीआई तार को जंगल में फैलाया और उसमें करंट प्रवाहित करने की योजना बनाई।इसी दौरान अनिल लहरे को बिजली खंभे पर चढ़ाकर 11 केवी लाइन से तार जोड़ने के लिए कहा गया। जैसे ही अनिल ने लकड़ी के डंडे की सहायता से तार जोड़ने का प्रयास किया, वह तेज करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद उसे तत्काल शासकीय अस्पताल बलौदा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के अनिल को खंभे पर चढ़ने के लिए उकसाया, जिससे उसकी जान चली गई। इस मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 81/2026 के तहत धारा 106(1), 3(5) बीएनएस एवं 135 विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस ने आरोपियों को उनके निवास से पकड़कर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार