बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते “लैला मजनूं”….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं को चढ़ा ये कैसा बेपरवाही का नशा ?

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में इन दिनों एक वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें युवाओं की खतरनाक लापरवाही साफ तौर पर नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिलासपुर-रतनपुर रोड का है, हालांकि इसकी तिथि की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वीडियो में एक स्कूटी पर तीन युवक-युवती सवार दिखाई दे रहे हैं, जो तेज रफ्तार के बीच, बीच सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि चलती स्कूटी पर कपल रोमांस करता दिख रहा है, जबकि तीसरा युवक वाहन चला रहा है। इस दौरान न तो किसी ने हेलमेट पहन रखा है और न ही ट्रैफिक नियमों का पालन किया जा रहा है। सड़क पर इस तरह की हरकतें न केवल संबंधित युवाओं के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि थोड़ी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी, लेकिन युवाओं को जैसे इसकी कोई परवाह नहीं है। इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ती लापरवाही और ट्रैफिक नियमों के प्रति उदासीनता को उजागर कर दिया है। लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है।फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस