
रमेश राजपूत
जांजगीर-चांपा – जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम बनारी मेन रोड से अंदर एक मकान में चल रहे जुआ फड़ पर गोरिल्ला वार तकनीक से घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से पुलिस ने नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 28 हजार 420 रुपये नकद, ताशपत्ती सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। कार्रवाई कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनारी में एक मकान के भीतर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कोतवाली और रिस्पांस टीम की संयुक्त टीम गठित कर बताए गए स्थान की घेराबंदी की गई। पुलिस ने अचानक रेड मारकर मौके से नौ लोगों को पकड़ लिया।
आरोपियों के नाम –

1- भैरव मिश्रा उर्फ़ मोगली पिता रामधन मिश्रा उम्र 44 वर्ष निवासी बी महंत उपनगर वार्ड नंबर 6 जांजगीर
2- अखिलेश राठौर पिता रामकुमार राठौर उम्र 36 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 2 जांजगीर
3- रामनारायण राठौर पिता छोटेलाल राठौर उम्र 55 वर्ष निवासी भगत चौक वार्ड नंबर 11 जांजगीर
4- धीरज पाठक पिता प्रदीप पाठक उम्र 42 वर्ष निवासी न्यू चंदनीया
पारा वार्ड नंबर 16 जांजगीर
5- राहुल बजाज पिता ठाकुर दास बजाज उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 23 केरा रोड जांजगीर
6- तालिब खान पिता अब्दुल बारी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 नैला
7- अविनाश राठौर पिता रामकुमार राठौर उम्र 39 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 12 जांजगीर
8- मुकेश बजाज पिता साजन बजाज उम्र 45 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर
9- कृष्ण कुमार चंद्र पिता जीवन लाल चंद्र उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 न्यू चंदनीयापारा जांजगीर, सभी जांजगीर एवं नैला क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जिस मकान में जुआ फड़ संचालित हो रहा था, उसके मालिक की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है और उसके विरुद्ध पृथक से कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क, नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।