रतनपुर

अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी… आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदईया और बछालीखुर्द के ग्रामीणों से अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर रकम वसूल कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी होरी लाल अनंत के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रार्थी हेमंत साहू पिता शत्रुहन साहू, निवासी ग्राम गोंदईया ने ग्रामीणों की ओर से थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार आरोपी होरी लाल अनंत पिता टेसूदास अनंत, निवासी झझपुरीकला सतनामीपारा थाना लोरमी जिला मुंगेली, पिछले लगभग एक वर्ष से दोनों गांवों में आना-जाना कर रहा था। वह खुद को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से जुड़ा सदस्य बताकर ग्रामीणों का विश्वास जीतने में सफल हो गया। आरोपी ने ग्रामीणों से राम मंदिर निर्माण सहयोग के नाम पर चावल और नगद राशि भी एकत्र की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी ने बाद में अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति 1501 रुपए जमा करवाए। ग्राम गोंदईया के 43 ग्रामीणों से कुल 64 हजार 543 रुपए तथा ग्राम बछालीखुर्द के 32 ग्रामीणों से 48 हजार 32 रुपए वसूले गए। इस तरह कुल 75 लोगों से 1 लाख 12 हजार 575 रुपए आरोपी ने अपने पास जमा कर लिए। ग्रामीणों के अनुसार तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए मई 2026 की तारीख तय की गई थी, लेकिन तय समय आने के बाद आरोपी अचानक संपर्क से बाहर हो गया। उसका मोबाइल बंद आने लगा और उसने गांवों में आना-जाना भी बंद कर दिया। इससे ग्रामीणों को संदेह हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।
शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने धार्मिक आस्था और भगवान राम के नाम का सहारा लेकर लोगों का भरोसा जीता और फिर तीर्थ यात्रा के नाम पर रकम ऐंठ ली। जब लंबे समय तक कोई यात्रा आयोजित नहीं हुई और आरोपी गायब हो गया, तब दोनों गांवों के लोगों ने सामूहिक रूप से थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। रतनपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह लोगों को ठगी का शिकार तो नहीं बनाया।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...