रतनपुर

बासंती नवरात्रि महोत्सव आज से प्रारंभ… माँ महामाया मंदिर में 20 हजार ज्योति कलश हों रहे प्रज्वलित

जुगनू तंबोली

रतनपुरबासंती नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत आज  22 मार्च से हो गई है। माँ महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ 20 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए।

साथ ही शतचंडी रूज्ञ यज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत कथा, माता सेवा प्रतियोगिता सहित विभिन्न अनुष्ठान भी आज से शुरू होंगे । हजारो वर्ष प्राचीन आदिशक्ति श्री महामाया देवी मंदिर में बासंती नवरात्रि आज से शुरू है जो 30 मार्च तक चलेगी ।

नवरात्रि पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है तथा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं । महामाया मंदिर में  घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना कर मुख्य ज्योति कलष के साथ 20 हजार मनोकामना ज्योति कलष प्रज्जवलित की गई ।

इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तषती पाठ, श्रीमद् देवी भागवत व श्रीमद् भागवत पुराण का पाठ, शतचंडी यज्ञ, प्रवचन एवं माता सेवा गीत प्रतियोगिता भी आज से प्रारंभ होगी । नवरात्र के दौरान दैनिक पूजा सुबह 6 बजे प्रभात आरती व शाम 7 बजे से दुर्गा चालीसा, शीतलाष्टकम, अन्नपूर्णा स्तोत्रम विध्यवासिनी चालीसा महालक्ष्मी स्तोत्र के साथ महाआरती होगी।

वही महामाया मंदिर मे बाहर से आने वाले दर्षनार्थियो के लिए निषुल्क भंडारे व रहने की व्यवस्था महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा किया गया है । 

लाइव दर्शन के लिए देखिए….

https://fb.watch/jqP335_AVX/?mibextid=RUbZ1f
error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...